चीन से फैले कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 910 हो गई है। इस वायरस की वजह से 40,554 लोग फ़िलहाल संक्रमित पाए गए है। वायरस का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में इस महामारी के और विकराल रूप लेने की आशंका जताई जा रही है। देश विदेश को लोग इस वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं वहीं राखी सावंत ने भी वीडियो शेयर कर इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए दुआ मांगी है।
राखी ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं- हे परमेश्वर, प्रभु यीशु मसीह, मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं जो इस वायरस से पीड़ित हैं। पूरे देश में ये वायरस फैल रहा है। इन लोगों को एक सबक मिला है जानवरों को खाने का। उन्हें ये सब नहीं खाना चाहिए। प्रभु इन पापी चीनी लोगों को माफ करो।














