देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है। इसपर काबू पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है लेकिन इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब खबर है कि मुंबई की Oberoi Springs हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को भी सील कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में कई सेलेब्स रहते हैं जिसमें विक्की कौशल, राजकुमार राव, पत्रलेखा, चित्रांगदा सिंह, चाहत खन्ना, राहुल देव, मुग्धा गोडसे, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, प्रभू देवा, नील नितिन मुकेश, आनंद एल राय और अर्जन बाजवा रहते हैं।














