लॉकडाउन के दिनों में भले ही बॉलीवुड सेलिब्रिटिज जिम या ट्रेनिंग सेशन नहीं जा पा रहे हैं लेकिन घरों में रह कर वे तरह-तरह की एक्टिविटी की मदद से खुद को फिट रख रहे हैं। ऐसा ही कुछ जुगाड़ लगाया है एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि इन दिनों आखिर वे किस जुगाड़ से एक्सरसाइज कर रही हैं।
प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'इन दिनों में फिट रहने लिए कुछ अलग तरीका अपनाया है। ये जुगाड़ की तरह लग रहा है।'














