न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूनम पांडे से मारपीट और शोषण के आरोप में पति सैम गिरफ्तार, दो हफ्ते पहले ही हुई थी शादी

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 10 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्‍बे से चुपचाप शादी कर ली थी। लेकिन अब यह शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 9:57:19

पूनम पांडे से मारपीट और शोषण के आरोप में पति सैम गिरफ्तार, दो हफ्ते पहले ही हुई थी शादी

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 10 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्‍बे से चुपचाप शादी कर ली थी। लेकिन अब यह शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। पूनम पांडे ने पति पर मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सैम को गोवा में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें कि यह कपल इन दिनों गोवा में हनीमून पर है। एक्ट्रेस यहां किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रही थीं।

poonam pandey,sam bombay,actress poonam pandey,actress poonam pandey marriage,poonam panday marriage,bollywood  news,entertainment

खबर है कि ये मामला सोमवार रात का है। दर्ज की गई श‍िकायत के मुताबिक, दक्ष‍िण गोवा के एक गांव में पूनम पांडे किसी फिल्‍म की शूटिंग कर रही थीं। यह घटना उसी दौरान की है। कानाकोना पुलिस थाने के इंस्‍पेक्‍टर तुकाराम चव्‍हाण की मानें तो पूनम ने अपनी श‍िकायत में कहा है कि सोमवार रात उनके पति ने उन्‍हें मोलेस्‍ट किया और उनके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा सैम ने उन्हें धमकी भी दी।

पूनम की शिकायत के बाद उनके पति सैम बॉम्‍बे को मेडिकल टेस्ट के बाद आईपीसी की धारा 354 ए, 323, 324 और 506 (2) के गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ धाराएं गैर जमानती हैं। बुधवार को उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि कपल ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने विवाह की घोषणा की थी। इसके बाद पूनम और सैम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। दोनों हनीमून के लिए गोवा गए हुए थे।

लॉकडाउन में भी पुलिस ने पकड़ा था

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी पूनम और सैम को पुलिस ने कार में पकड़ा था और फटकार भी लगाई थी। मनाही होने के बावजूद दोनों सड़क पर कार में घूमने निकले थे, हालांकि पूनम ने अगले ही दिन ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया था और इसे सिरे से खारिज किया था। पूनम इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और बोल्ड वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इन वीडियोज में उनके पति सैम भी नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव