न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के करीब पहुंचा कोरोना, ड्राइवर और दो स्टाफ संक्रमित, खुद को किया क्वारैंटाइन

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पास कोरोना पहुंच गया है। उनके पर्सनल ड्राइवर समेत 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 10:20:06

सलमान खान के करीब पहुंचा कोरोना, ड्राइवर और दो स्टाफ संक्रमित, खुद को किया क्वारैंटाइन

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पास कोरोना पहुंच गया है। उनके पर्सनल ड्राइवर समेत 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ड्राइवर और स्टाफ के बारे में जानकारी मिलने के बाद सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आज सलमान और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का एनटी पीसीआर टेस्ट किया जा सकता है।

बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं सलमान

बता दें कि सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं और बिग बॉस-14 को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान आने वाले कुछ एपिसोड में दिखाई देंगे या नहीं इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, सलमान के ड्राइवर में सबसे पहले लक्षण दिखे थे, जिसके बाद अभिनेता ने अपने पूरे स्टाफ का टेस्ट करवाया। जिसमें दो अन्य स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव मिले। यह भी चर्चा है कि किसी सेट पर ड्राइवर को कोरोना हुआ है। जिसके बाद सेट पर मौजूद लोगों का टेस्ट करवाया जा रहा है।बताया जाता है कि इस खबर के बाद से अभिनेता सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिल रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी। सलमान खान लॉकडाउन के बाद से अपने पनवेल वाले फार्महाउस में थे और कोई भी शूटिंग नहीं कर रहे थे। यहीं से वे बिग बॉस की शूटिंग में जाते थे। सेट पर भी वे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम समझाते नजर आये थे। लेकिन अब पर्सनल ड्राइवर को कोरोना होना गंभीर माना जा रहा है। सलमान को आमतौर पर ड्राइवर के ठीक बगल वाली सीट पर बैठा देखा गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले भले ही कम दिखाई दे रहे हों लेकिन संकट अभी टला नहीं है। महाराष्ट्र में इस समय कोरोना केस 17 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 17 लाख 57 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और 46 हजार 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव