न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष का एक्शन, आज मिलेंगी महाराष्ट्र के गर्वनर से, मांगेंगी न्याय

डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस पायल घोष आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 11:20:27

अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष का एक्शन, आज मिलेंगी महाराष्ट्र के गर्वनर से, मांगेंगी न्याय

डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस पायल घोष आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगी। पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में केस भी दर्ज कराया है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसकी वजह से एक्ट्रेस नाराज है। इससे पहले पायल ने RPI नेता रामदास अठावले से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जहां पायल ने कहा था- मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर एक्ट्रेस अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करेंगी। साथ ही खुद के लिए न्याय भी मांगेंगी।

ऋचा चड्ढा पर भी लगाए आरोप

दूसरी तरफ, पायल ने अनुराग कश्यप मामले में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को भी घेरा है। पायल ने ऋचा पर आरोप लगाते हुए उन्हें इस केस में दूसरा मुख्य आरोपी बताया है। पायल ने ऋचा के खिलाफ भी वर्सोवा थाने में केस दर्ज कराया है और मानहानि का नोटिस भेजा है।

बता दें, पायल लगातार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। पायल ने चेतावनी भी दी है कि अगर अनुराग की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनशन पर बैठेंगीं। उधर, अनुराग कश्यप इस मामले में कई बार अपना पक्ष रख चुके हैं। अनुराग ने पायल के आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है।

पायल के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट कर कहा कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? नितिन सतपुते ने ट्विटर पर कहा, 'जब गरीब आदमी पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगता है तो पुलिस 'तुरंत कार्रवाई' करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए दो अलग कानून है क्या?'

पायल घोष को मिला शर्लिन चोपड़ा का साथ

बता दे, अनुराग के सपोर्ट में हुमा कुरैशी, तापसी पन्नू, कल्कि कोच्लिन, अंजना सुखानी, सुरवीन चावला जैसी तमाम एक्ट्रेसेस सामने आई है लेकिन एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पायल के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। शर्लिन ने पायल घोष को कहा कि आप इस लड़ाई में अकेली नहीं है। शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा- 'डियर पायल घोष। प्लीज इस बात को समझिए कि आप इस फाइट में अकेली नहीं हैं। जो भी लोग सच्चाई और ईमानदारी को तरजीह देते हैं, वे सब आपके साथ हैं। लोग बोलते हैं- आखिर पायल ने पांच साल क्यों लगाए शिकायत दर्ज कराने में? उन्हें समझना चाहिए कि इस तरह के अनुभवों का खुलासा करने के लिए बहुत बहादुरी की जरूरत होती है। ये आसान नहीं है।'

इससे पहले पायल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को टैग किया था और बिना नाम लेते हुए उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था- 'मैं कोलकाता के एक सबसे प्रतिष्ठ‍ित कॉलेज की स्टूडेंट रही हूं और मुझे किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिल रहा है और एक ऐसी इंसान जो कोलकाता की भी नहीं है, जो एक ड्रग पेडलर है और जिस पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है, उसे कोलकाता में इतना समर्थन मिल रहा है। आखिर क्यों ममता बनर्जी? प्लीज जवाब दें मैडम।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव