न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तूफानी रहा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रविवार, कमा डाले इतने करोड़

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Dec 2019 9:14:16

तूफानी रहा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रविवार, कमा डाले इतने करोड़

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन 9.10 करोड़ से शुरुआत की थी। 'पति पत्नी और वो' को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसके फायदा फिल्म को मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.33 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' ने बीते रविवार यानी तीसरे दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए 13.5-14 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने उनकी पिछली फिल्म 'लुका छुपी' की मुकाबले तीन दिनों में ही काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

बता दे, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' के साथ-साथ अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त की 'पानीपत' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। हालाकि, कमाई के मुकाबले में 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने 'पानीपत' को पीछे छोड़ दिया है। 'पानीपत' की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़ की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म अपने तीसरे यानि रविवार के दिन 7.5 - 8 करोड़ की कमाई की होगी। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में ही करीब 17.5 से 18 करोड़ रुपये की कमाई की है।

pati patni aur woh 34 crore,pati patni aur woh box office collection day 3,pati patni aur woh collection,pati patni aur woh earning on first day,pati patni aur woh film,pati patni aur woh release date,kartik aaryan,kartik aaryan pati patni aur woh,ananya panday,bhumi pednekar,mudassar aziz,pati patni aur woh box office collection,pati patni aur woh review,bollywood news in hindi,entertainment

बता दे, 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका चुप्पी ने पहले दिन 8.01 करोड़, 2018 में रिलीज हुई सोनू की टीटू की स्वीटी ने 6.42 करोड़ और 2015 में रिलीज हुई प्यार का पंचनामा ने 6.80 करोड़ की कमाई की थी। बता दे, 'पति पत्नी और वो' 1978 में आई संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की पति पत्नी और वो की रीमेक है। कार्तिक आर्यन की फिल्म को मुदस्सर अजीज ने बनाया है।

pati patni aur woh 34 crore,pati patni aur woh box office collection day 3,pati patni aur woh collection,pati patni aur woh earning on first day,pati patni aur woh film,pati patni aur woh release date,kartik aaryan,kartik aaryan pati patni aur woh,ananya panday,bhumi pednekar,mudassar aziz,pati patni aur woh box office collection,pati patni aur woh review,bollywood news in hindi,entertainment

फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक आज्ञाकारी बेटे हैं और सरकारी नौकर हैं। कार्तिक आर्यन की शादी वेदिका यानी भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के साथ हो जाती है, और शादी के कुछ समय बाद कार्तिक आर्यन को जिंदगी बेरस लगने लगती है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन की जिंदगी में एंट्री होती है जिंदादिल तपस्या यानी अनन्या पांडेय (Ananya Panday) की। कार्तिक अपने जीवन के खोते हुए रोमांच को अनन्या के साथ दोबारा जिंदा करने की कोशिश करते हैं, और इस तरह पति और पत्नी की सिंपल लाइफ में वो की एंट्री हो जाती है। बता दे, फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' की कहानी को डायरेक्टर मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) ने एकदम सिंपल रखा है और आज के दौर के मुताबिक गढ़ने का कोशिश की है। फिल्म में एक्टिंग के मोर्चे पर सभी कलाकार खरे उतरते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव