कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई हैं। फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सहित सभी कलाकारों की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने तारीफ की है। फिल्म ने पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। तकरीबन 30 करोड़ के बजट में तैयार हुई फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ की कमाई कर ली है। कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका चुप्पी ने पहले दिन 8.01 करोड़, 2018 में रिलीज हुई सोनू की टीटू की स्वीटी ने 6.42 करोड़ और 2015 में रिलीज हुई प्यार का पंचनामा ने 6.80 करोड़ की कमाई की थी।
#PatiPatniAurWoh is excellent on Day 1... This, despite competing with another biggie [#Panipat], which resulted in screens/shows getting divided... Expect solid growth on Day 2 and 3... Emerges
बता दे, 'पति पत्नी और वो' 1978 में आई संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की पति पत्नी और वो की रीमेक है। कार्तिक आर्यन की फिल्म को मुदस्सर अजीज ने बनाया है।
फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक आज्ञाकारी बेटे हैं और सरकारी नौकर हैं। कार्तिक आर्यन की शादी वेदिका यानी भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के साथ हो जाती है, और शादी के कुछ समय बाद कार्तिक आर्यन को जिंदगी बेरस लगने लगती है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन की जिंदगी में एंट्री होती है जिंदादिल तपस्या यानी अनन्या पांडेय (Ananya Panday) की। कार्तिक अपने जीवन के खोते हुए रोमांच को अनन्या के साथ दोबारा जिंदा करने की कोशिश करते हैं, और इस तरह पति और पत्नी की सिंपल लाइफ में वो की एंट्री हो जाती है। बता दे, फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' की कहानी को डायरेक्टर मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) ने एकदम सिंपल रखा है और आज के दौर के मुताबिक गढ़ने का कोशिश की है। फिल्म में एक्टिंग के मोर्चे पर सभी कलाकार खरे उतरते हैं।














