बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शूटिंग के दौरान घायल हो गई है। परिणीति की गर्दन में चोट आई है। जिसके बाद उन्हें फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है। ब्रा दे, परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक शूटिंग में व्यस्त है। जिसके लिए एक्ट्रेस को जबरदस्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है। अपनी चोट की जानकारी खुद परिणिति ने बताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करी है जिसमें वह पीठ करके बैठी हुई हैं और गर्दन पर बैंड-एड लगाया हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि मैंने और सायना की टीम ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि कहीं मैं चोटिल ना हो जाऊं, पर मैं हो गई। परिणीति ने कहा, 'मैं पूरी तरह से आराम कर रही हूं। साथ ही खुद को एक बार फिर से बैडमिंटन खेलने के लिए तैयार कर रही हूं।'














