अपने डांस के बलबूते पर नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनके डांस के लोग दीवाने है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बाटला हाउस के गाने ओ साकी साकी, सत्यमेव जयते के गाने दिलबर और बाहुबली के गाने मनोहरी में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस की वजह से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी में भी उनका परफॉर्मेंस देखने लायक था। वहीं, अभी जब कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लोकडाउन चल रहा है ऐसे में सभी बॉलीवुड स्टार्स और आम जन किसी ना किसी तरह से खुद को बिजी रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में नोरा खुद को बीजी रखने के लिए डांस का सहारा ले रही है। ऐसे में उनका एक डांस वीडियो सामने आया जिसमें उनके शानदार मुव्स देख कर लोगों के होश उड़ गए है। यह डांस वीडियो नोरा ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है।














