लॉकडाउन की वजह से सभी बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी लॉकडाउन लाइफ के बारे में फैन्स को बता रहे है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में नील काफी फनी नजर आ रहे है। तस्वीर में नील सिर पर हेयर बैंड लगाए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में नील ने लिखा, 'एक छोटी बेटी का पिता होने का ये फायदा मिलता है। आपको अपने बालों की देखभाल करने के लिए कोई मिल जाता है।' तस्वीर के साथ नील ने लॉन्ग हेयर और क्वारनटीन जैसे हैश टैग दिए हैं।














