न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड की 'डर्टी पिक्चर', अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। कश्यप पहले ही इन आरापों को 'निराधार' बता चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 6:42:42

बॉलीवुड की 'डर्टी पिक्चर', अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। कश्यप पहले ही इन आरापों को 'निराधार' बता चुके हैं।

मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को ओशिवारा थाने की पुलिस ने अपना इलाका नहीं होने की बात कहकर केस दर्ज करने से मना कर दिया था। एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यरी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था।

अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376 (I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सात साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। सातपुते ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘ अंतत: आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से रोकने और महिला का शील भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

पुलिस अनुराग से जल्द पूछताछ करेगी

एक्ट्रेस का कहना है कि अनुराग ने उनसे एक बार छेड़छाड़ की थी, वे न्यूड हो गए थे और उन्होंने इंटीमेट होने की कोशिश की थी। वर्सोवा पुलिस जल्द इस मामले में कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाएगी। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार सुबह एफआईआर की डिटेल बताई। उनके मुताबिक, "आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

अनुराग कश्यप पर ये आरोप भी लगे

एक्ट्रेस ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा- अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एडल्ट फिल्म लगा दी। मैं डर गई। इसके बाद वे मेरे सामने न्यूड हो गए और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा कि सर, मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।

अनुराग बोले कि मैंने जिन एक्ट्रेस के साथ काम किया है, वे एक कॉल पर आने के लिए तैयार हैं। मैंने फिर कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं। किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उन्होंने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई।

अनुराग ने क्या सफाई दी?

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'क्या बात है, मुझे चुप करने की कोशिश में इतना समय ले लिया। चलो, कोई बात नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए भी दूसरी औरतों को भी घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए, मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं, सब बेबुनियाद हैं।'

संसद में भी उठा था यह मामला

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को लोकसभा में अनुराग कश्यप का मामला उठाया था। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहा था। साथ ही कहा कि हमारे देश में बेटियां दुर्गा की तरह पूजी जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का धोखा देकर सौदेबाजी पर उतर आते हैं। रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की। दूसरी ओर अनुराग कश्यप ने 2 दिन पहले रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव