न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जया बच्चन के ‘थाली’ वाले बयान पर मुकेश खन्ना का जवाब- 'इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है'

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने संसद में जो 'थाली' वाला बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 12:43:02

जया बच्चन के ‘थाली’ वाले बयान पर मुकेश खन्ना का जवाब- 'इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है'

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने संसद में जो 'थाली' वाला बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जया बच्चन इस बयान के बाद बॉलीवुड के कुछ लोग उनकी इस बात से सहमत हैं तो कुछ उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं। 'महाभारत' में भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना ने भी निशाना साथा है और जया की इस बात को हास्यास्पद। मुकेश खन्ना ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री में आप काम करते हैं, आप वहां कमियां नहीं गिनाएंगे, ऐसा नहीं होता है। और यहां हमें किसी ने खाना नहीं दिया हमने इसके लिए मेहनत की है इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है, यहां काम करने वाला हर शख्स मेहनत करता है।' मुकेश खन्ना ने हाल ही में टाइम्स नाउ से बात की और इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने कहा कि इंडस्ट्री सालों से चली आ रही है। अब इसमें नेपोटिज़्म बढ़ गया है, ग्रुपिज़्म बढ़ गया है और अगर रवि किशन ड्रग का मामला उठाते हैं और आप (जया बच्चन) पलटकर ये कहती हैं, ‘जिस थाली में खाते हो उसमें छेद करते हो।’ ये बयान हास्यास्पद है।

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि हां, आप ये कह सकते हैं कि उनका बयान सही है या गलत है, बात खत्म। आपने हमें खाना नहीं दिया है, अगर मैं इस लाइन में आया तो ये मेरी मेहनत है, यहां दूसरों की भी मेहनत लगती है। एक टीम की मेहनत लगती है, किसी के बाप की इंडस्ट्री नहीं है।

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ये कोई छोटी परेशानी नहीं है। अगर यहां ड्रग्स चलता है और इस मुद्दे को उठाया जा रहा है तो आपको दिक्कत क्यों हो रही है, आप ये क्यों कह रहे हैं कि इंडस्ट्री को क्रिटिसाइज मत करिए।

आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर शौरी, शेखर सुमन, कंगना रनौत, जयाप्रदा और भोजपुर इंडस्ट्री के कई स्टार्स जया के इस बयान के बाद उन पर निशाना साध चुके हैं।

आपको बता दे, जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद रवि किशन को जवाब देते हुए कहा था कि ‘ये शर्म की बात है, लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।' दरअसल, रवि किशन ने राज्यसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था जिसके जवाब में जया बच्चन ने ये बयान दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव