टीवी की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब बड़े पर्दे पर नाम कमा रही मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। मौनी स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस और फिट भी हैं। हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे बिकिनी पहने बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें बीच की है और मौनी के पीछे समुंदर नजर आ रहा है। यहां मौनी एक ब्लू बिकिनी में दिख रही हैं, जिस पर येलो स्ट्राइप्स हैं। इस दौरान वे अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।














