फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपने फैन्स के लिए एक जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है। इस डांस वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के सुपरहिट गाने 'ताल (Taal)' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। मौनी रॉय के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक्ट्रेस का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में मौनी के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'ब्रीथ और डांस, यह हर चीज को बेहतर बना देता है।' एक्ट्रेस मौनी रॉय के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।














