बॉलिवुड के सिंगर मीका सिंह के स्टूडियो में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने ज्यादा नींद की गोलियां खा ली जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। सौम्या की उम्र 28 साल थी और वह मीका सिंह की मैनेजर थी। वर्सोवा पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना 2 फरवरी 2020 की है। मीका सिंह के स्टूडियो (मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बंगला नं. 19) में 02 फरवरी को 28 साल की सौम्या सोएब खान नाम की महिला ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सौम्या ने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण पुलिस सभी संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है।














