न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवंगत हुए ऋषि कपूर द्वारा अभिनीत कुछ अविस्मरणीय किरदार

गुरुवार 30 अप्रैल को बॉलीवुड ने अपने एक और बेहतरीन अभिनेता को कैंसर के चलते खो दिया।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 11:29:57

दिवंगत हुए ऋषि कपूर द्वारा अभिनीत कुछ अविस्मरणीय किरदार

गुरुवार 30 अप्रैल को बॉलीवुड ने अपने एक और बेहतरीन अभिनेता को कैंसर के चलते खो दिया। यह सितारे थे ऋषि कपूर, जो विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा कर लौटे थे लेकिन इलाज के कुछ माह बाद उन्होंने इस दुनिया से विदा ली। फिल्मी परदे पर कई चरित्रों को अपने अभिनय से सजाने वाले इस सितारे ने अपने अभिनय करियर में कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के जेहन में हमेशा बने रहेंगे।

आइए डालते हैं एक नजर उन किरदारों पर जिन्हें भुलाना नामुमिकन है—

rishi kapoors viral video,rishi kapoors video from the hospital,rishi kapoor video,rishi kapoor news,rishi kapoor movies,rishi kapoor entertainment,bollywood news

कपूर एण्ड संस का ‘दादू’

करण जौहर द्वारा निर्मित और शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 वर्षीय अमरजीत कपूर की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनका ख्वाब होता है कि उनका पूरा परिवार एक साथ एक ही जगह पर रहे। इस किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत व खूबसूरती के साथ परदे पर उतारा वह अविस्मरणीय है। 18 मार्च 2016 को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने वल्र्ड वाइड 152 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि इसकी लागत मात्र 35 करोड़ थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने उस वर्ष के 62वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में 5 पुरस्कार अपनी झोली में डाले थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ कथा-पटकथा और सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेता (ऋषि कपूर) के पुरस्कार शामिल थे।

rishi kapoors viral video,rishi kapoors video from the hospital,rishi kapoor video,rishi kapoor news,rishi kapoor movies,rishi kapoor entertainment,bollywood news

‘रउफ लाला’ करियर का पहला और एकमात्र खलपात्र, अविस्मरणीय, बेमिसाल

ऋषि कपूर ने अपने 47 साल के करियर में लगभग 137 फिल्मों में काम किया था, जिसमें से 92 में नायक और शेष फिल्मों में चरित्र भूमिकाएँ थी। उनके द्वारा निभाई गई चरित्र भूमिकाओं में एक भूमिका ‘रउफ लाला’ की भी रही। यह उनके अभिनय संसार का पहला और एकमात्र खल चरित्र था, जिसमें उन्होंने अपने करियर का पूरा अनुभव और अपनी अभिनय क्षमता को झोंक दिया था। इस किरदार को दर्शक उसी तरह याद रखेंगे जिस तरह से उनके जेहन में ‘गब्बर’ बैठा हुआ है।

rishi kapoors viral video,rishi kapoors video from the hospital,rishi kapoor video,rishi kapoor news,rishi kapoor movies,rishi kapoor entertainment,bollywood news

दो दुनी चार का अध्यापक संतोष दुग्गल

अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ उन्होंने परदे पर भी पति की भूमिका अदा की। मध्यम वर्गीय अध्यापक जो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। संतोष दुग्गल के किरदार को सफल बनाने में ऋषि कपूर की कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी का मुख्य हाथ रहा था।

rishi kapoors viral video,rishi kapoors video from the hospital,rishi kapoor video,rishi kapoor news,rishi kapoor movies,rishi kapoor entertainment,bollywood news

‘मुल्क’ के मुराद अली

निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में ऋषि कपूर ने एक मुस्लिम व्यक्ति ‘मुराद अली’ की भूमिका निभाई थी, जिस पर अपने भतीजे के आपराधिक रवैये की वजह से आतंकवादी होने का आरोप लगाया जाता है। इसके चलते उन्हें स्वयं को यह सिद्ध करना पड़ता है कि वे आतंकवादी नहीं हैं। इस किरदार के हर पहलू को ऋषि कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय से संवारा और पेश किया था। 3 अगस्त 2018 को प्रदर्शित हुई 20 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.33 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही उस वर्ष के फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी स्वयं को नामांकित करवाने में सफलता प्राप्त की थी और अपनी झोली में सर्वश्रेष्ठ कथानक का पुरस्कार डालने में सफल रही थी।

rishi kapoors viral video,rishi kapoors video from the hospital,rishi kapoor video,rishi kapoor news,rishi kapoor movies,rishi kapoor entertainment,bollywood news

बॉबी का वो किशोरवय प्रेमी

और सबसे अन्त में उनकी पहली फिल्म का वो किशोरवय प्रेमी जो अपनी प्रेमिका के लिए जान की बाजी लगाने से भी बाज नहीं आता। बॉबी के बाद कई ऐसी फिल्मों का निर्माण हुआ जिसमें किशोरावस्था का प्रेम दिखाया गया था, लेकिन जो सफलता इस फिल्म और इसके किरदारों को मिली वह किसी और नसीब नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव