न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनकाउंटर के बाद विकास दुबे पर फिल्म, ये एक्टर निभा सकता हैं गैंगस्टर का किरदार

संदीप के मुताबिक, उन्हें डर है कि कहीं कोई और इस टॉपिक पर फिल्म की घोषणा न कर दे। वे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jul 2020 8:22:52

एनकाउंटर के बाद विकास दुबे पर फिल्म, ये एक्टर निभा सकता हैं गैंगस्टर का किरदार

कानपुर बेस्ड गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर एक नाटकीय ढंग से हुआ। एक दिन पहले गिरफ्तारी दूसरे दिन एनकाउंटर ने बॉलीवुड को फिल्म की नई स्क्रिप्ट मिल गई है और फिल्म का ऐलान भी हो गया है। जी हां, प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने फिल्म का ऐलान किया है। हालाकि, फिल्म का नाम क्या होगा अभी इसका कोई खुलासा नहीं किया गया लेकिन यह जरूर कहा कि लीड रोल के लिए मनोज बाजपेयी को अप्रोच किया गया है और इस फिल्म का बजट 10-15 करोड़ रुपए तक जाएगा।

'जुगाड़' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्में बना चुके संदीप ने दैनिक भास्कर से बातचीत में फिल्म की प्लानिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी से उनकी बात हुई थी। अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन बातचीत जारी है।

संदीप के मुताबिक, उन्हें डर है कि कहीं कोई और इस टॉपिक पर फिल्म की घोषणा न कर दे। वे कहते हैं, 'अभी डायरेक्टर ढूंढेंगे। उम्मीद करता हूं कि कोई बड़ा प्रोड्यूसर ऐलान न कर दे। मैं तो छोटा प्रोड्यूसर हूं। मनोज जी भी कह रहे हैं कि प्रायोरिटी पर यह फिल्म करनी चाहिए। अभी स्टोरी पर बैठेंगे। इस बीच किसी बड़े बैनर ने घोषणा कर दी तो फिर सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में होगा।'

जब संदीप से पूछा गया कि फिल्म का टाइटल क्या रख रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगा। तीन-चार टाइटल दिमाग में हैं, जिन्हें आज या कल में रजिस्टर करा लूंगा।'

बकौल संदीप, 'अभी किसी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया है। हम सभी ऑप्शंस पर विचार करेंगे। तीन-चार डायरेक्टर्स को अप्रोच करेंगे।'

संदीप के मुताबिक, इस लिस्ट में तिग्मांशु धूलिया और शाद अली शामिल हैं। हालांकि, अभी अंतिम सहमति बननी बाकी है।

संदीप कहते हैं कि पहले तो पूरी कहानी पर दो-तीन महीने की रिसर्च होगी। बतौर प्रोड्यूसर वे जल्द से जल्द काम पर लग जाएंगे। यह कोई वेबसीरीज नहीं होगी। हार्डकोर फिल्म होगी। उनके मुताबिक, मनोज इस रोल के साथ जस्टिस करेंगे। इसकी बड़ी वजह उनका यूपी और बिहार का बैकग्राउंड है।

संदीप की मानें तो मनोज उनके बहुत पुराने दोस्त हैं और वे उन्हें इस फिल्म के लिए जबर्दस्ती भी हां करा सकते हैं। वे कहते हैं, 'मनोज ने ही कहा था कि यह सिनेमैटोग्राफिकली बहुत अच्छा सब्जेक्ट है।'

मनोज बाजपेयी का ऑडियो व्हाट्सऐप पर सर्कुलेट

इस बीच मनोज ने ट्विटर पर खबर को गलत बताया, जबकि शुक्रवार को दिनभर व्हाट्सऐप पर उनका एक ऑडियो सर्कुलेट होता रहा, जिसमें वे कह रहे हैं, 'अगर किरदार व स्क्रिप्ट ढंग से लिखी जाए तो कोई भी रियल लाइफ कैरेक्टर करने में मजा आता है। जिस शख्स को लेकर बात की जा रही है, उनकी जिंदगी भी बड़ी नाटकीय रही है। इसे पर्दे पर लाना बहुत इंट्रेस्टिंग होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव