कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। इस संक्रमण से बचने के लिए शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि सभी को अपनी इम्युनिटी बेहतर करने के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए और काढ़ा को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी एक स्पेशल रेसिपी शेयर की है जिसके सहारे लोग अपनी इम्युनिटी (Immunity) को बेहतर कर सकते हैं।














