देश अनलॉक होने के साथ ही फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 4 महीने बाद अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घर से लेकर इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट तक पहुंचने का सफर दिखाया है। मलाइका अरोड़ा ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अतिरिक्त सावदानी, अतिरिक्त प्रयास और ढेर सारी दुआओं के साथ निकली, जिससे सब चीजें अच्छी गुजरें। अपनी जिंदगी और काम को रिस्टार्ट कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'लगभग 4 महीने बाद काम की फिर से शुरुआत के लिए बाहर निकले। अपने साथ मिली-जुली भावनाओं का बैग लेकर, ढेर सारा उत्साह, घबराहट और खुशियों के साथ। चीजें समान नहीं थीं लेकिन शो को चलना चाहिए। अतिरिक्त सावधानी, अतिरिक्ट प्रयास और ढेर सारी दुआओं के साथ, जिससे चीजें अच्छी गुजरें। हम अपना काम और जिंदगी दोबारा से शुरू कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो लंबी छुट्टी के बाद मेरा पहला स्कूल का दिन हो और मैं दोस्तों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
मलाइका के इस वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।














