कोरोना वायरस (Coronavirus) ने लोगों को अपने-अपने घरों में कैद कर दिया है। आम आदमी के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। सभी का एक ही मकसद है कि इस वायरस को फैलने से रोकना और खुद को इस वायरस से संक्रमित होने से रोकना। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेबस इस समय अपने घर पर घरवालों के साथ समय व्यतित कर रहे है। इसी कड़ी में घर में बंद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिटनेस फ्रीक मलाइका इस वीडियो में घर पर खाना बनाती दिखाई दे रही हैं। मलाइका (Malaika Arora) के इस को शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने खाना बनाने को लेकर अपने प्यार को भी बताया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'I love to cook।'














