विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को यह स्वीकार कर लिया कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 'हवा से फैलने' से फैलने के कुछ सबूत मिले हैं। WHO ने कहा कि इसकी पूरी आशंका है कि संक्रमण हवा के जरिए फ़ैल रहा है, हालांकि इस पर अभी और डेटा इकठ्ठा होना बाकी। इससे पहले कई देशों के वैज्ञानिकों ने WHO को एक खुला ख़त लिख आग्रह किया था कि वायरस हवा से फ़ैल रहा है और उसे अपने दिशानिर्देशों में बदलाव करने चाहिए। इस खबर के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नींद उड़ी हुई है।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक रिपोर्ट को शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस हवा के द्वारा भी फैल सकता है और ये वायरस हवा में 8 घंटों तक रहता है। ऐसे में सब लोगों को हर जगह मास्क पहनने की जरूरत है। मलाइका ने रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आखिर ये बुरा सपना कब खत्म होगा?'














