अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब कुछ दिनों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के गानों को भी पसंद किया जा रहा है। ये बात अलग है कि लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर राजनीति भी हो रही है, लेकिन अगर उस पहलू को नजरअंदाज कर दें, तो पता चलता है कि अक्षय की इस खास फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के लुक से लेकर गानों तक, सबकुछ ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार साड़ी पहने हुए नजर आएंगे। हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने इस अनुभव के बारे में बताया।
हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार से पूछा गया कि फिल्म में साड़ी पहनने का उनका तजुर्बा कैसा रहा। इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि- एक लाइन में अगर कहा जाए तो साड़ी दुनिया के सबसे सुंदर आउटफिट में से एक है। साड़ी पहनना मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरिएंस था। अगर इमानदारी से बताऊं तो साड़ी को संभालना मेरे लिए एक बहुत मुश्किल काम रहा। कई बार शूटिंग के दौरान साड़ी का पल्लू बिगड़ जाता था। मैं साड़ी पहन कर ढंग से चल तो पाता नहीं था, डांस करने या एक्शन सीक्वेंस करने की तो बात ही मत करिए। मैं अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने हर एक ब्रेक पर प्लेट्स को सही किया और पल्लू को संतुलित किया।
अक्षय ने साड़ी पहनने के लिए सभी महिलाओं का इस बात के लिए शुक्रिया कहा कि वे किस तरह से साड़ी पहनना मैनज करती हैं। अगर आप लोग साड़ी पहनने और इस प्रक्रिया की सराहना करना चाहते हैं तो फिर आपको इस बात का भी अंदाजा लगाना पड़ेगा कि ये कितना मुश्किल है।














