फिल्म 'देशद्रोही' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले कमाल आर खान उर्फ KRK किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहतें हैं। कभी वो अपने ट्वीट्स के चलते चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने बयानों के चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। इस बार कमाल आर खान ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने हंगामा मचा दिया है। दरअसल, केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर, सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपड़ा और साजिद नाडियाडवाला को निशाने पर लिया है। केआरके (KRK) ने कहा है कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) होंगे।
केआरके ने अपने इस ट्वीट में लिखा है, 'मैं सभी को बताना चाहता हूं कि अगर मुझे कुछ भी हुआ, तो इसके जिम्मेदार करण जौहर, सलमान खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपडा और साजिद नाडियाडवाला होंगे। इन लोगों ने मुझे खत्म करने का प्लान बना लिया है।' केआरके ने अपने इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कुछ न्यूज चैनलों को टैग किया है। हालांकि केआरके के इस ट्वीट पर नेटिजन्स का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है।
I want to tell to everyone that if anything will happen to me, then @karanjohar @BeingSalmanKhan #SajidNadiadwala @akshaykumar and














