न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोंकणा सेन ने रणवीर शौरी से अलग होने का लिया फैसला, शादी से पहले हुई थी प्रेग्नेंट

शादी के 10 साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने अलग होने का फैसला ले लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 9:47:29

कोंकणा सेन ने रणवीर शौरी से अलग होने का लिया फैसला, शादी से पहले हुई थी प्रेग्नेंट

शादी के 10 साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दरअसल, शादी के पांच साल बाद से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अब दोनों ने तलाक के लिए ऑफिशियली अर्जी लगा दी है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने मिलकर कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर दिया है। सभी फॉर्मेलिटी लगभग पूरी हो चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 6 महीने में कोर्ट का ऑडर आ जाएगा। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। ट्रैफिक सिग्नल, मिक्स्ड डबल्स आदि फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। काम के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और शादी का फैसला लिया। लेकिन शादी के पांच साल बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लग गए। साल 2015 में फिल्म तितली के ट्रेलर लॉन्च पर खुद रणवीर शौरी ने सेपरेशन की खबर को कंफर्म किया था। रणवीर ने बताया कि कोंकणा के साथ रिश्ते में नहीं हैं। हालांकि इस रिश्ते को टूटने के पीछे रणवीर शौरी ने खुद को जिम्मेदार माना था।

जानकारी के मुताबिक, तलाक की अर्जी डालने से पहले कोंकणा और रणवीर ने काउंसलिंग की मदद इस रिश्ते को दूसरा मौका भी देना चाहा लेकिन दोनों एकमत नहीं सके और तलाक लेना का फैसला किया। रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का एक 6 साल का बेटा है। दोनों ने आपसी सहमती से बच्चे की कस्टडी के लिए जॉइंट कस्टडी को चुना है। रिश्ता खराब होने के बाद भी दोनों मिलकर बेटे हरून का मिलकर ख्याल रखते आ रहे हैं। रणवीर के तलाक के केस को अधिवक्ता वंदना शाह और कोंकणा का केस अधिवक्ता शांति साथे संभाल रही हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गई थीं और इस बात के लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी

दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव