न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के इस जगह पर शूट हुई विकी कौशल की 'भूत: द हॉन्टेड शिप', जाने क्यों

फिल्म के डायरेक्टर भानू प्रताप सिंह भी चाहते थे कि इस फिल्म की शूटिंग शिप ब्रेकिंग यार्ड में ही हो क्योंकि यह इस हॉरर फिल्म के लिए परफेक्ट लोकेशन होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 3:11:03

गुजरात के इस जगह पर  शूट हुई विकी कौशल की 'भूत: द हॉन्टेड शिप', जाने क्यों

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल अपने आने वाली फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस हॉरर फिल्म की शूटिंग एक पुराने पानी के जहाज में हुई है वह कहां पर है। तो हम आपको बता दे ये जहाज गुजरात के अलंग स्थित एशिया के सबसे बड़े शिप ब्रेकिंग यार्ड में मौजूद है। फिल्म के डायरेक्टर भानू प्रताप सिंह भी चाहते थे कि इस फिल्म की शूटिंग शिप ब्रेकिंग यार्ड में ही हो क्योंकि यह इस हॉरर फिल्म के लिए परफेक्ट लोकेशन होगी।

हालांकि एशिया के इस शिप ब्रेकिंग यार्ड में फिल्म की शूटिंग की इजाजत लेना काफी कठिन था क्योंकि इससे पहले वहां किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है। इसके लिए फिल्म के एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर और प्रॉडक्शन टीम भाव नगर में एक महीने तक ठहरी और अधिकारियों को शिप यार्ड में शूटिंग के लिए राजी किया।

डायेक्टर ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ या धुंए का इस्तेमाल फिल्म की शूटिंग में नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे आग लग सकती थी। वैसे बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग में विकी कौशल घायल भी हो गए थे जिसके बाद उन्हें चेहरे पर 13 टांके आए थे।

आपको बता दे, विक्की कौशल इस फिल्म को अपनी चैलेंजिंग फिल्मों में से एक बता रहे हैं। उन्होंने कहा जब मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं इसे करने के लिए तैयार नहीं था। फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर स्क्रिप्ट के लेवल पर ही मुझे डर लग रहा है तो यकीनन जब इस फिल्म की शूटिंग होगी, बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जाएगा और स्पेशल इफेक्ट्स डाले जाएंगे तो लोग डरेंगे और फिल्म को एक्सेप्ट करेंगे। यह मेरे कॅरिअर की ऐसी पहली फिल्म है जिसमें मुझे आइडिया ही नहीं था कि मुझे अपने कैरेक्टर के लिए किस तरह तैयारी करनी है। विक्की ने कहा इस फिल्म के लिए मुझे अपने एक्टिंग करने के तरीकों को बदलना पडा।

बता दे, फिल्म में पानी का भी अहम रोल दिखाया गया है। फिल्म में कई अंडरवाटर सीक्वेंस भी शूट किए गए हैं। फिल्म के ये सबसे मुश्किल सीन्स भी बताए जा रहे हैं। अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करने में टीम को तो चुनौतियों का सामना करना ही पड़ रहा था, खुद विक्की कौशल को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिल्म में भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका