कोरोना वायरस के चलते भारत के कई राज्यों में मॉल्स, सिनेमाघर, जिम और स्वीमिंग पूल्स बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं कई बॉलीवुड सेलेबस अपने घर पर समय बिता रहे है और अपने फैन्स को इस वायरस के प्रति जागरूक कर रहे है। ऐसे में लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए कटरीना कैफ ने भी एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वे अपनी ट्रेनर यास्मीन और बहन इसाबेल के साथ नजर आ रही हैं।
कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर की हैं और इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने फैन्स से कोरोना से बचने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने की सलाह दी है ताकि शरीर के इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने लिखा- मैं उम्मीद करती हूं कि सब ठीक होंगे। प्लीज हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा दी जा रही सलाह का पालन करें। एक्सरसाइज और मेडिटेशन आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बेहतर बना सकती है। अपना पर्यावरण साफ रखिए और खुश रहिए।
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग 19 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक रोक दी गई है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि सभी फिल्म एसोसिएशन की मीटिंग 15 मार्च को हुई थी। इसके बाद सभी ने आपसी सहमति फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग को 19 मार्च 2020 से रोक दिया गया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक 19 मार्च से पहले तक जो भी फिल्म यूनिट शूटिंग कर रही है उन्हें सभी एहतियात कदम बरतने होंगे। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग दोबारा कब से शुरू हो इसका फैसला हालत का जायजा लेने के बाद 30 मार्च 2020 के बाद लिया जाएगा।














