कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इन दिनों अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कश्मीरा ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं। और अब उन्होंने एक नई फोटो शेयर की है। दरअसल कश्मीरा शाह ने अपना 10 किलो वजन कम किया है। इसके बाद उन्होंने नया फोटोशूट करवाया, जिसपर फैन्स के साथ-साथ उनके पति कृष्णा अभिषेक भी फिदा हो गए हैं। कश्मीरा शाह ने इस बार जो तस्वीर शेयर की है उससे फैंस का ध्यान ही नहीं हट रहा है। कश्मीरा ने मंडे मोटिवेशन के तौर पर अपनी ये खूबसूरत शेयर करते हुए लिखा, 'अपने जैसे मत रहो। बेहतर बनो। यह रहा तुम्हारा मंडे मोटिवेशन।'














