कोरोना वायरस (Coronavirus) की साइकिल के पहिए रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में 21 दिनों तक यानी 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया गया है। पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है। इस लॉकडाउन के सपोर्ट में कई सितारे आए हैं। बॉलीवु़ड सितारे कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वे लोगोंतक इस जागरुकता को फैला रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 21 दिन तक लॉकडाउन को लेकर एक फनी मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म फिर हेराफेरी के पोस्टर में अक्षय कुमार की जगह नजर आ रहे हैं। फोटो में अक्षय की जगह कार्तिक का चेहरा लगा है और लिखा है, 'मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं कि 21 दिन में पैसे डबल।' कार्तिक के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस मीम पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।














