कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) , भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के प्रमोशन में व्यस्त है। अपने फिल्म के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन इतने ज्यादा व्यस्त हो गए की वह जल्दी-जल्दी में अपनी पैंट की चेन बंद करना भूल गए। इस बात का एहसास उन्हें खुद उनकी को-स्टार अनन्या पांडे ने दिलाया। इसका एक वीडियो खुद कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।














