बॉलीवुड सितारे सरकार के साथ कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ाई में संग खड़े नजर आ रहे है। अनुष्का शर्मा, करण जौहर, कपिल शर्मा, वरुण धवन, अक्षय कुमार, गुरू रंधावा, आयुष्मान खुराना जैसे सितारे इस फंड में डोनेट कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने इस फंड में पूरे 25 करोड़ का डोनेशन दिया है। वहीं अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने कोरोना वायरस से चल रही जंग में मदद के हाथ बढ़ाए हैं। कार्तिक ने पीएम-केयर्स (PM-Cares) फंड में 1 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। कार्तिक ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, 'ये इस समय की मांग है कि हम सब एक देश के तौर पर साथ खड़े हो जाएं। जो भी आज मैं हूं, जो भी पैसे मैंने कमाए हैं, वो सब भारत देश की जनता की वजह से कमाए हैं, और हमारे लिए मैं पीएम-केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं। मैं अपने सभी देशवासियों से निवेदन करता हूं वह इसमें ज्यादा से ज्यादा दान दें।'














