न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर ने बताई चौकाने वाली बात, कहा - आमिर की फिल्म में रोल पाने के लिए करना पड़ा था ये काम

करीना कपूर ने बताया कि लाल सिंह चड्ढा एकमात्र होगी जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया। करीना ने कहा लाल सिंह चड्ढा संभवतः मेरे करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके लिए मुझे ऑडिशन देना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Dec 2019 8:13:10

करीना कपूर ने  बताई चौकाने वाली बात, कहा - आमिर की फिल्म में रोल पाने के लिए करना पड़ा था ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है इसलिए इसकी पूरी स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान पीटीआई-भाषा से बात करते हुए करीना कपूर ने बताया कि लाल सिंह चड्ढा एकमात्र होगी जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया। करीना ने कहा लाल सिंह चड्ढा संभवतः मेरे करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके लिए मुझे ऑडिशन देना पड़ा। मैं आमिर (खान) के अलावा किसी के लिए या किसी भी फिल्म के लिए ऐसा नहीं करती। आपको बता दे, 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई टॉम हैंक्स की फिल्म ‘‘फॉरेस्ट गंप’’ की आधिकारिक रीमेक है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं और आमिर खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

आमिर खान के साथ अपने काम के अनुभव को शेयर करते हुए करीना ने कहा कि थ्री इडियट के बाद आमिर के साथ काम करना अविश्वसनीय अनुभव था। उन्होंने कहा कि यह आमिर के कारण अविश्वसनीय है। संभवतः उन्हें भारत में सिनेमा जगत की सबसे अच्छी समझ है। उस पीढ़ी के ऐसे जोशीले और समर्पित अदाकार के साथ फिल्म में काम करना उनके लिए गर्व की बात है।

Kareena Kapoor,kareena kapoor news,aamir khan,lal singh chadda,good newwz,Akshay Kumar,kareena kapoor new movie,entertainment,bollywood news in hindi

आपको बता दे, 'लाल सिंह चड्ढा' करीना कपूर की 62वीं फिल्म होगी। इस फिल्म से पहले 61 फिल्मों में काम किया है। हाल ही रिलीज होने वाली उनकी फिल्म गुड न्यूज करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी है। यह फिल्म फिल्म गुड न्यूज IVF तकनीक का इस्तेमाल कर रहे दो दंपत्तियों के बीच हुए अजीबोगरीब घटनाक्रम पर आधारित है। इस फिल्म में फिल्म में दिलजीत कियारा आडवाणी के पति के किरदार में हैं और अक्षय कुमार करीना के पति की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव