पांचवीं बार भी कनिका कपूर आई कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी डॉक्टर्स की टेंशन

By: Pinki Tue, 31 Mar 2020 6:05:36

पांचवीं बार भी कनिका कपूर आई कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी डॉक्टर्स की टेंशन

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) पांचवी बार कोरोना टेस्‍ट में पॉजिटिव आई है। कनिका पहली बार 20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी तब से लेकर अब तक डॉक्टर्स ने पांच बार कनिका की जांच कर ली है और पांचों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना टेस्ट करने के लिए हर 48 घंटे बाद सैंपल लिया जाता है। कनिका कपूर के टेस्‍ट लगातार पॉजिटिव आने के बाद डॉक्‍टर्स की टेंशन बढ़ गई है। कनिका कपूर इस समय लखनऊ के एसजीपीजीआईएमएस में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कनिका की सेहत को लेकर हॉस्पिटल के डायरेक्टर आरके डिमन ने मुंबई मिरर को बताया कि कनिका पहले से बेहतर हैं और समय पर खाना खा रही हैं। परेशानी की कोई बात नहीं है।

बता दे, कनिका कपूर ने कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद लखनऊ और कानपुर में कई पार्टियों में भाग ल‍िया और 200 से ज्‍यादा लोगों को मुश्‍किन में डाल दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनके इस कार्य को गैर जिम्‍मेदाराना करार दिया था। वहीं यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com