बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए साल 2020 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पूरे साल वे अपने बयानों को लेकर विवादों में रही। कंगना रनौत 2020 में अपने कई बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहीं। फिर चाहे वह सुशांत मामले में उनकी बेबाक राय हो, मुंबई की तुलना पीओके (POK) से करना हो या फिर किसान आंदोलन पर अपने विचार रखना। हर मौके पर कंगना के बयान चर्चा में रहे।
जैसे की अब साल 2020 जा चुका है तो कंगना भी नए साल 2021 की नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। नए साल के स्वागत से पहले 31 दिसंबर को कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो कि अब वायरल हो रही है। इस फोटो में कंगना रनौत ने अपने पास जूतों का ढेर लगा रखा है और वे उनको साफ कर रही है।
Ever since I have come home, been only cleaning cleaning and cleaning. They say what you own, owns you as well, after incessant cleaning of days I feel like a slave of my own possessions. Hopefully I will be done today and enter 2021 like a Queen 👑 pic.twitter.com/EYyq1DeUKI
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)
कंगना रनौत ने तस्वीर के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा है। कंगना ने लिखा है- 'जब से मैं घर आई हूं, तब से सिर्फ सफाई, सफाई और सफाई कर रही हूं। वह कहते हैं तुमने जो कमाया है, उसने तुम्हें भी कमाया है। अपने सामान की दिनभर लगातार सफाई के बाद मुझे महसूस हो रहा है जैसे में उनकी गुलाम हूं। उम्मीद है मेरा आज का काम खत्म हो जाएगा और 2021 में मैं क्वीन की तरह एंट्री लूंगी।'
कंगना के इस पोस्ट पर उनके फैन जमकर तारीफ कर रहे है और कुछ लोग कंगना को ट्रोल भी कर रहे है।
Bollywood walo bach key rehna chappal bahoot jyada hai
— #RealFarmersWithModi (@jagat_darak) December 31, 2020
इतने तो स्टार किड्स भी नहीं
आपको बता दे, कंगना रनौत करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद हाल ही में मुंबई पहुंची हैं। वहां पहुंचते ही वे मुंबा देवी और सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए गई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी इस यात्रा की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'अपने प्रिय शहर मुंबई के लिए खड़े होने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा है, उसने मुझे चकित कर दिया है। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं, जय हिंद जय महाराष्ट्र।' कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक के बाद एक थलाइवी, तेजस और धाकड़ में नजर आने वाली हैं।
The amount of hostility I faced for standing up for my beloved city Mumbai baffled me, today I went to Mumba devi and Shri Siddhivinayak ji and got their blessings, I feel protected, loved and welcomed. Jai Hind Jai Maharashtra 🙏 pic.twitter.com/sxT583P5w2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 29, 20














