न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kangana-Diljit Twitter War: कंगना और दलजीत दोसांझ की लड़ाई में ट्विटर पर फैन्स ने लांघ दी सारी सीमाएं

देश में किसानों के विरोध के बीच गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बीच गुरुवार को ट्विटर वॉर शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 12:27:16

Kangana-Diljit Twitter War: कंगना और दलजीत दोसांझ की लड़ाई में ट्विटर पर फैन्स ने लांघ दी सारी सीमाएं

देश में किसानों के विरोध के बीच गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बीच गुरुवार को ट्विटर वॉर शुरू हो गई है। वहीं, आज शुक्रवार को इस जंग ने शर्मनाक रुख अख्तियार कर लिया है। दरअसल, ट्विटर पर अब रनौत और दोसांझ के फैन्स ऐसे शब्द ट्रेंड करा रहे हैं जिसे हम आपको बता भी नहीं सकते हैं। आमतौर पर गाली गलौच के बाद ऐक्शन लेने वाले ट्विटर ने अभी तक इन शब्दों पर कोई ऐक्शन नहीं लिया है, जो बेहद ही चौंकाने वाला है।

ट्विटर पर शर्मनाक ट्रेंड

ट्विटर पर आज सुबह से कई ऐसे शब्द ट्रेंड कर रहे हैं जो बेहद ही शर्मनाक और भद्दे हैं। दोसांझ को समर्थन कर रहे लोग लगातार शर्मनाक हैशटैग के साथ कंगना पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक ट्रेंड में कंगना को समर्थन कर रहे लोग शर्मनाक हैशटैग के साथ दोसांझ को घेर रहे हैं।

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे थे और कहा था कि आंदोलन करने वाले किसान राजनीति कर रहे हैं। इसके बाद बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज ने कंगना रनौत के ट्वीट्स और रवैये की खुलकर आलोचना की थी।

एक दिन पहले ही कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर इस मुद्दे को लेकर काफी जुबानी जंग भी हो गई थी। हालांकि, कंगना ने अब अपने तल्ख तेवर ढीले किए हैं और किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है।

कंगना ने एक ट्वीट में लिखा, 'पूरे देश के किसानों से निवेदन हैं कि कोई कम्यूनिस्ट/खालिस्तानी, टुकड़े गैंग आपके आंदोलन को हाइजैक न करे। हालिया रिपोर्ट्स के मुतताबिक अधिकारियों के साथ बातचीत में रिजल्ट आ रहे हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं और उम्मीद करती हूं कि देश में एक बार फिर शांति और विश्वास का माहौल बनेगा। जय हिंद।'

मीका सिंह ने लगाई क्लास

ट्विटर पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की बहस के बाद पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना के बयानबाजी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की और ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे मन में कंगना रनौत के लिए काफी सम्मान हुआ करता था। यहां तक कि जब उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई थी उस समय भी मैंने उनके समर्थन में ट्वीट किया था। अब मैं सोचता हूं कि मैं गलत था। एक महिला होने के नाते उन्हें एक बुजुर्ग महिला को थोड़ा सम्मान देना चाहिए। अगर आपके अंदर जरा भी सभ्यता है तो आपको माफी मांगनी चाहिए। शर्म आनी चाहिए आपको।

जसबीर जस्सी ने भी कंगना की लगाई क्लास

इसके अलावा सिंगर-एक्टर जसबीर जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है। उन्होंने ट्ववीट में लिखा- प्यारी कंगना रनौत जी, देश हमारा सही था और सही ही रहेगा, आपसे निवेदन है देश का भला सोचते हुए आप ट्विटर छोड़ दो। आपने जो नफरत की फैक्ट्री चलाई हुई है और जो गुमराह करने के लिए ट्वीट करती हो उस से देश का भला नहीं हो रहा। अगर देश से थोड़ा भी प्यार है तो अभी अपना ट्विटर डिलीट करो। इसके अलावा कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे हैं जिन्होंने किसानों का समर्थन किया है और कंगना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव