न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMC कार्रवाई पर कंगना के तेवर सख्त, मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की

मैं कभी गलत नहीं रहती और मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 11:48:14

BMC कार्रवाई पर कंगना के तेवर सख्त, मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया। हालाकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इसके बाद कंगना लगातार महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे, शिवसेना और बीएमसी पर हमलावर हैं। अभिनेत्री के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया जिसके बाद उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से कर डाली।

बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'बाबर और उसकी सेना।' वहीं एक और तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान'। तीसरे ट्वीट में बीएमसी की ओर से उनके ऑफिस में हो रही कार्रवाई की तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं कभी गलत नहीं रहती और मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है।'

इसके अलावा कंगना लगातार ट्वीट कर इस कार्रवाई और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोल रही हैं। कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में शिवसेना को सोनिया सेना बताया है। कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा- 'जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।'

अपने दूसरे ट्वीट में लिखती हैं- 'तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।'

आपको बता दे, इससे पहले कंगना रनौत अवैध निर्माण मामले में वर्चुअल सुनवाई हुई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी है। यह रोक गुरुवार दोपहर 3 बजे तक लगाई गई है। आज कोर्ट इस मामले पर दोबारा सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

आपको बता दे, कंगना एक दिन पहले भारी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंची और अपने ऑफिस गईं। वहां उन्होंने बीएमसी द्वारी की गई कार्रवाई का वीडियो लोगों के बीच शेयर किया। जिसके बाद लोग बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी करते नजर आए। कंगना अब अपने मुंबई स्थित फ्लैट में है। बीएमसी ने उन्हें होम क्वारंटीन में छूट दी है। कंगना मुंबई में कम वक्त के लिए आईं हैं, इसलिए उन्हें यह छूट दी गई है। कंगना मुंबई में 14 सितंबर तक रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव