न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं, कंगना का जया को करारा जवाब

जया बच्‍चन के बयान के बाद कंगना की तरफ से फौरन जवाब आया। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 1:24:49

अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं, कंगना का जया को करारा जवाब

सोमवार को लोकसभा में बॉलिवुड के कथित ड्रग्‍स कनेक्‍शन का मामला खूब गूंजा। बीजेपी सांसद रवि किशन ने इसपर बयान दिया था। जिसके जवाब में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्‍चन ने बॉलिवुड को ड्रग्‍स से जोड़ने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने रवि किशन और कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा 'जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं।'

उन्‍होंने कहा कि सरकार को मनोरंजन इंडस्‍ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्‍योंकि इंडस्‍ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है। सपा सांसद ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद अहम है कि सरकार इस इंडस्‍ट्री का साथ दे, सिर्फ इसलिए उसकी हत्‍या नहीं करे क्‍योंकि कुछ लोग (बुरे) हैं। आप पूरी इंडस्‍ट्री की इमेज खराब नहीं कर सकते।'

उन्‍होंने कहा, 'मैं कल बेहद शर्मिंदा हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्‍य ने, जो कि इंडस्‍ट्री से ही हैं, इंडस्‍ट्री के खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।'

कंगना रनौत का जया पर हमला

जया बच्‍चन के बयान के बाद कंगना की तरफ से फौरन जवाब आया। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में कहा 'जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती। क्या आप तब भी ये ही कहती अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करता और एक दिन फांसी पर लटका मिले? हमारे लिए भी करुणा से हाथ जोड़कर दिखाएं।'

कंगना ने इसके अलावा दूसरे ट्वीट में लिखा- 'ये सोच कि गरीब को रोटी मिली तो ये ही काफी है, इसे बदलने की जरूरत है। गरीब को रोटी के साथ सम्मान और प्यार भी चाहिए। मेरे पास रिफॉर्म की पूरी लिस्ट है जिसमें मैं केंद्र सरकार से वर्कर्स और जूनियर आर्टिस्ट के लिए चाहती हूं। एक दिन जब कभी मैं आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलूंगी तो इसके बारे में बातचीत करूंगी।'

खुद की बनाई थाली में छेद नहीं करता : रवि किशन

लोकसभा में बॉलिवुड के ड्रग्‍स कनेक्‍शन पर बयान देने वाले बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी जया को जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे लगा कि मैंने जो कहा जया जी उसका समर्थन करेंगी। इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग्स नहीं लेता लेकिन कुछ लोग दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को तबाह करने के प्लान का हिस्सा हैं।" बीजेपी नेता ने आगे कहा, 'मैं खुद की बनाई थाली मैं छेद नहीं करता। बॉलिवुड के ड्रग्स नेक्सस की बात कही थी। जया बच्चन के बयान से हैरान हूं।'

समाजवादी पार्टी की प्रवक्‍ता जूही सिंह ने अपनी सांसद का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इडस्‍ट्री से रोजगार, राजस्‍व मिलता है और यह सरकार के साथ जरूरत के वक्‍त में खड़ी रहती है। उसे भी सरकार के साथ की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव