जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), 6 मार्च यानी आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जान्हवी कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में जान्हवी के दाएं हाथ पर चोट के निशान है, इसके बावजूद फिटनेस के प्रति उनकी डेडिकेशन बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। उन्होंने अपना जिम सेशन पूरा किया।
जान्हवी की चोट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उन्हें ये चोट शूटिंग के दौरान लगी है, या फिर वह जिम में वर्कआउट करते हुए घायल हो गई हैं। आपको बता दें कि जान्हवी उन सेलेब्स में से एक हैं जो जिम जाना मिस नहीं करती हैं।














