धर्मेंद्र-हेमा की सुपरहिट फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' तो हमें याद ही होगी। साल 1980 में आई इस फिल्म का अब सीक्वेल बनने जा रहा है। इस फिल्म पर साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म के सीक्वेल की जानकारी देते हुए ट्विट किया है। तरण के अनुसार रवि चोपड़ा के निर्देशन में 1980 में बनी फिल्म द बर्निंग ट्रेन का सीक्वेल जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा बनाने वाले हैं। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग का काम किया जा रहा है, वहीं इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही ये काम पूरा हो जाएगा और फिर शूटिंग का काम शुरू होगा।
#TheBurningTrain starred the biggest names then: #Dharmendra, #HemaMalini, #VinodKhanna,














