हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके इरफान खान 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में इस दुनिया से रुख्सत हो गए थे। उनके इंतेकाल के बाद बॉलीवुड में सदमें आ गया था। हाल ही में इरफान खान की कब्र की दो नई तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें कब्र साफ़-सुथरी नज़र आ रही है। जंगली घास हटा दी गयी है और कब्र पर ताज़ा फूलों ने अपनी जगह बना ली है। दरअसल, इरफ़ान की कब्र की एक तस्वीर देखने के बाद उनके एक फैन ने उसकी खस्ता हालत की ओर उनकी पत्नी सुतपा सिकदर का ध्यान दिलाया था। सुतपा और फैन के बीच फेसबुक पर हुई बातचीत के बाद ही ताज़ा तस्वीरें सामने आयी हैं। इन तस्वीरों को इरफ़ान के बड़े बेटे बाबिल ने शेयर किया है।
इरफान खान की यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी
रविवार Daughter Day के मौके पर इरफान खान की वाइफ सतपा सिकंदर ने बताया कि मुझे दुख है कि मैं इरफान खान की एक ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि इरफान एक बेटी चाहते थे लेकिन मैं उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी।
उन्होंने लिखा 'मैं और इरफान चाहते थे कि हमें बेटी हो, इसलिए जब दूसरी बार बेटा हुआ तो डॉक्टर ने भी नहीं बताया कि बेटा हुआ है, उन्होंने सिर्फ इतना बोला कि मुबारक हो कि बेबी सेहतमंद है। बाद में पता चलने पर काफी मायूसी हुई क्योंकि हमें बेटी चाहिए थी।'














