हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हिना खान हिना खान ने बेहद कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। हिना अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते रहती है तो दूसरी तरफ अपने वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में हिना खान का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते है हिना मस्टर्ड कलर की स्लिट ड्रेस में वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। हिना खान के इस वीडियो में उनका ग्लैमरस स्टाइल, एक्सप्रेशन और स्वैग वाकई कमाल के लग रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस खुलकर प्यार बरसा रहे है और जमकर कमेंट कर रहे है।
आपको बता इससे पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर करी थी। इन तस्वीरों में हिना शॉर्ट ब्लू स्ट्राइप ड्रेस में सिजलिंग पोज देती नजर आई थी। फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आई और उन्होंने एक्टर्स की जमकर तारीफें की।
हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था। इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं। हिना खान बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं।














