सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान की पॉपुलैरिटी आज बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से कम नहीं है। 2019 के हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलना किसी भी स्टार के लिए बहुत बड़ी बात है। इस दौरान उनके साथ इंडियन डिजाइनर्स का सुलूक कुछ खास नहीं रहा। हिना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने उस अनुभव को साझा किया है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हिना खान (Hina Khan) ने खुलासा किया कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन डिजाइनर्स का बर्ताव उनके साथ अच्छा नहीं था। वे ऐसा बिहेव कर रहे थे जैसे हिना कुछ भी नहीं है। उनके लिए टीवी सेलेब्स कोई मायने नहीं रखते हैं। हिना ने यह भी बताया कि इंडियन डिजाइनर्स टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच बहुत फर्क करते हैं। हिना खान ने कहा कि इंटरनेशनल डिजाइनर्स ने उन्हें उनके आउटफिट को पहनने का ऑफर दिया था।














