गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला कुमार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई हैं और वे काफी परेशान भी नजर आ रही है। टीसीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार को इस हालत में देख फैंस हैरान हो, उससे पहले हम आपको असलियत बताते हैं। दरअसल, भूषण कुमार की पत्नी और अदाकारा दिव्या खोसला ने यह तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दिव्या इन दिनों घर पर ही लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और हथकड़ी में कैद यह तस्वीर भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में खिंचाई है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 14 घंटे में इस तस्वीर को 16 लाख लाइक मिल चुके हैं।
दिव्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां 20 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और कई बार तो बेहद हॉट फोटोज से आग लगा देती हैं।














