न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ दर्ज FIR पर सामने आया SP सिटी पटना का बयान, कहा- जारी है जांच

कानूनन तौर पर एफआईआर वहां दर्ज की जाती है जिस थाना क्षेत्र में अपराध या घटना घटित होती है। ऐसे में सुशांत सिंह खुदकुशी मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के तहत आता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 11:49:22

सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ दर्ज FIR पर सामने आया SP सिटी पटना का बयान, कहा- जारी है जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ बिहार में एफआईआर करवा दी। इस शिकायत में उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर अब एसपी सिटी पटना विनय तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि 'एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले मां जांच जारी है और फिलहाल इसे लेकर कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। जांच की एक दिशा है और टीम उसकी दिशा में आगे बढ़ रही है। एफआईआर को पब्लिक कर दिया गया है उसमें के के सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच हो रही है।'

दरअसल, कानूनन तौर पर एफआईआर वहां दर्ज की जाती है जिस थाना क्षेत्र में अपराध या घटना घटित होती है। ऐसे में सुशांत सिंह खुदकुशी मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के तहत आता है। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच लगातार कर भी रही है। लेकिन अब खास परिस्थितियों का हवाला देते हुए सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में इस मामले को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है।

sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput,bollywood,kk singh,sp city patna,rhea,rhea chakraborty,sushant singh rajput rhea chakraborty,sushant singh rajput news,bollywood news

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

केके सिंह ने 25 जुलाई को बिहार के राजीवनगर थाना में जो एफआईआर दर्ज करवाई है। बिहार में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को के खिलाफ आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

ढाई घंटे तक की वकील से मुलाकात

एफआईआर की खबर लगते ही रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। रात होते ही है रिया की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं। घर के बाहर मीडिया ने आनंदिनी से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली मुलाकात के बाद आनंदिनी रिया के घर से बाहर निकलीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वकील आनंदिनी फर्नांडिस से रिया की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि वो कानूनी रूप से ही अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देंगी।

sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput,bollywood,kk singh,sp city patna,rhea,rhea chakraborty,sushant singh rajput rhea chakraborty,sushant singh rajput news,bollywood news

कंगना बोलीं- '15 करोड़ गायब और...'

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के एफआईआर दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत का भी बयान आया है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।'

एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी को सीखा नहीं गया है, बल्कि यह हस्तांतरित है।'

मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए कंगना की टीम ने ट्वीट किया, 'एक समय था जब मुंबई पुलिस हमारे देश का गौरव थी लेकिन आज ये हमारे लिए शर्म हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री को अपने उमंग शो का बहिष्कार करना चाहिए जहां हर साल पुलिस की बहादुरी और सेवाओं का जश्न मनाया जाता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव