बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आजकल' की रिलीज को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। बता दे, सारा और कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। फिल्म की प्रमोशन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है ऐसे में एक वीडियो को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सारा को कार्तिक के साथ देख फैंस 'भाभी भाभी' चिल्लाने लगते हैं। कार्यन आर्यन पीछे मुड़कर स्माइल करते हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन का रिएक्शन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सारा और कार्तिक के फैनक्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में जहां सारा अली खान येलो जैकेट में नजर आ रहे हैं तो वहीं कार्तिक रेड आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।














