बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने चुलबुले अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का डॉगी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है डॉगी को अनुष्का की मस्ती पसंद नहीं आई और उसने अनुष्का पर हमला कर दिया। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।














