न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू निगम के आरोपों पर भड़कीं भूषण कुमार की पत्नी, कहा - आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया, आज पब्लिसिटी के लिए ऐसा क्यों कर रहे हो

आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है। मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 10:56:56

सोनू निगम के आरोपों पर भड़कीं भूषण कुमार की पत्नी, कहा - आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया, आज पब्लिसिटी के लिए ऐसा क्यों कर रहे हो

बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था। इस वीडियो में उन्होंने भूषण कुमार के किसी वीडियो को लीक करने की बात भी कही थी। इतना ही नहीं सोनू ने उनके साथ पंगा ना लेने की चेतावनी दी थी। अब इसी पर भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला का रिएक्शन सामने आया है। दिव्या ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू निगम की इस धमकी का जवाब दिया है। दिव्या अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनू निगम के बारे में कई बातें लिखी हैं और उन्हें 'थैंकलेस' इंसान कहा है। दिव्या ने एक के बाद एक दो स्टोरी शेयर की हैं जिनमें वो कहती दिख रही हैं कि टी सीरीज ने सोनू निगम को इन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है। मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं। सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से खेलना है। भगवान ही हमारी दुनिया को बचाए।"

sonu nigam,divya kumar khosla,bhushan kumar,sonu nigam news,entertainment,bollywood news

उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में लिखा, ''सोनू निगम जी टीसीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया। आपको इतना आगे बढ़ाया। अगर आपको इतनी खुंदस थी तो आपने भूषण को पहले क्यों नहीं बोला। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हो। आपके पिता जी के खुद मैंने कितने वीडियो डायरेक्ट किए जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे। लेकिन कुछ लोग एहसान फरामोश होते हैं। अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का।''

मालूम हो कि हाल ही में सोनू निगम ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा, "माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा। उसको तो आदत है। तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है।"

सोनू निगम ने कही थी ये बात

सोनू ने इसके बाद भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, "भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। समझा। तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पे आके भाई भाई मेरी एल्बम कर दो। भाई 'दीवाना' कर दो। भाई, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, बाल ठाकरे से मिलवा दो। अबू सलेम से बचा लो। अबू सलेम गालियां दे रहा है।। याद है ना? याद है कि नहीं ये सब चीजें? मैं तुझे कह रहा हूं मेरे मुंह मत लगना अब तू बस।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव