बॉलिवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' को दो हफ्तें पूरे हो चुके है। दो हफ्तों में फिल्म ने 50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, 20 फरवरी को पूरे हुए दूसरे हफ़्ते में मलंग ने लगभग 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसके 14 दिनों का नेट कलेक्शन 53.50 करोड़ हो गया है। बता दे, दिशा पाटनी के साथ इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए है। वही, सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पपराजी से बचकर भागते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, ऐक्ट्रेस ने बाद उनको फोटो क्लिक करने का मौका दिया।














