न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर वापस लौटीं दिशा पाटनी, शेयर किया Video

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ महीनों से बंद टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग सरकार से अनुमति मिलने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Sep 2020 10:36:53

लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर वापस लौटीं दिशा पाटनी, शेयर किया Video

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ महीनों से बंद टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग सरकार से अनुमति मिलने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार के बाद कई एक्टर ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह के बाद अब दिशा पाटनी भी सेट पर वापसी कर चुकी हैं। ऐसे ही दिशा पाटनी ने भी खुशी जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

दिशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपनी दो स्टाइलिस्ट के साथ बैठी दिख रही हैं। लगता है कि पाटनी अपनी वैनिटी वैन में बैठी हैं। मास्क लगाए उनके स्टाफ दिशा को तैयार करने में लगे हैं। वीडियो को शेयर कर दिशा ने लिखा है, 'आखिरकार हम वापस आ गए हैं।'

disha patani,disha patani shooting,lockdown,coronavirus,disha patani news,bollywood news,entertainment

बता दें कि दिशा पाटनी ने लॉकडाउन को अपने परिवार और पेट डॉग्स के साथ बिताया है। वे अक्सर अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। खबर थी कि दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ रह रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। बाद में दिशा को टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ देखा गया था। तीनों ने कृष्णा के जन्मदिन पर टिक टॉक वीडियो बनाकर शेयर भी किया था।

disha patani,disha patani shooting,lockdown,coronavirus,disha patani news,bollywood news,entertainment

दिशा के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो उन्हें पिछली बार आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू संग फिल्म मलंग में देखा गया था। अभी उनके पास सलमान खान की राधे, एकता कपूर की के टीना और मोहित सूरी की एक विलेन 2 जैसी फिल्में हैं। सलमान खान राधे की शूटिंग अक्टूबर में शुरू करेंगे। फिल्म की लगभग 10 से 12 दिन की शूटिंग बची है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव