बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों मायानगरी की चमक-धमक से दूर अपना ज्यादा समय अपने खेतों और फार्म हाउस की देखभाल में लगा रहे है। अक्सर अपने खेत के वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो पोस्ट किया है। धर्मेंद्र इस वीडियो में फैन्स को अपना बंगला दिखा रहे हैं। साथ ही वो मेथी के पराठे का खा रहे हैं। धर्मेंद्र के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे है और उनकी लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।














